रामनवमी जुलूस के दौरान गाइड लाइन का पालन करें अखाड़ेधारी : बीडीओ

कटकमदाग थाना परिसर में होली, ईद और रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई.

प्रतिनिधि कटकमसांडी कटकमदाग थाना परिसर में होली, ईद और रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सतेन्द्र नारायण पासवान और बीडीओ शिव बालक प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. संचालन कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने किया. शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र के सभी पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इस दौरान प्रशासन ने पूजा समितियों से उनकी समस्याएं सुनी गईं. आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर सीओ ने उपस्थित लोगों से शांति और सौहार्द बनाये रखते हुए होली और रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. जुलूस के दौरान झारखंड सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. बीडीओ ने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारगी के साथ मनायें. पुलिस इंस्पेक्टर शाहिद रजा और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर पुलिस की विशेष ध्यान रहेगी. ऐसी परिस्थिति में लोग इन सब क्रियाकलापों से दुर रहे. आपसी भाईचारगी के साथ पर्व को मनाये. कहा कि होली और रामनवमी में साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित समय सीमा तक ही हो. डीजे और उच्च ध्वनि प्रदूषण से बचा जाय. बैठक में कांग्रेस नेता धीरेन्द्र कुमार दूबे, असगर अली, पुरुषोत्तम राम, महेश प्रसाद कुशवाहा, धीरज कुमार, अख्तर नुरी, सर्वजीत ओझा, मकबूल हुसैन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >