हजारीबाग. शहर के अल्पसंख्यक अन्नदा उच्च विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है. सभी सफल विद्यार्थियों का नाम राज्यस्तरीय मेधा सूची में शामिल हुआ है. विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक गौरवान्वित हैं.
सफल विद्यार्थियों में पंकज गुप्ता, राजवीर कुमार, रोनित राज, आदि राज, अंकुश कुमार, आशीष कुमार, पिंकू कुमार राणा, आयुष कुमार, आर्यन राज और रोहित कुमार शामिल हैं.
मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत सफल विद्यार्थियों को अगले चार वर्षों तक प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी. इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
विद्यालय के विद्यार्थियों ने इससे पहले भी राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की है. विद्यार्थियों की लगातार उपलब्धियां स्कूल के लिए गौरव का विषय बनी हुई हैं.
