चौपारण.नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर आंगनवाड़ी सेविकाओं ने जागरूकता अभियान रैली निकाली. प्रखंड मुख्यालय से निकला यह रैली क्षेत्र का भ्रमण कर आम लोगों को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया. सेविकाओं ने कहा कि नशा से मुक्त होकर ही विकसित समाज या परिवार की कल्पना की जा सकती है.अपने आप को नशा मुक्त बनायें व युवा पीढ़ी को नशा की लत से बचायें. रैली में शामिल महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी,रेशमी कुमारी,निभा कुमारी,रुकमनी कुमारी,रिंकू कुमारी,अनिमा देवी,मंजू देवी,बर्षा देवी,सुनीता देवी,संध्या देवी,शिला देवी,पूर्णिमा देवी,सीमा गहलौत,पूनम कुमारी सहित कई लोग शामिल थे.
सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली
सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली
