बरकट्ठा: बेड़ोकला गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शनिवार को संपन्न हुआ. मंदिर में अखंड कीर्तन, पूजा-अर्चना तथा आरती हुआ. शंखध्वनि, घंट-घड़ियाल और भगवान श्री हरि के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया.
मौके पर मुखिया रिंकी देवी, देवेन्द्र पांडेय, पूर्व मुखिया तुलसी पांडेय, पंसस रामचन्द्र साव, भीमसेन राणा, बालेश्वर राणा, रामचन्द्र बैठा, दुर्गालाल साव (तबला वादक) श्यामलाल बैठा, भीम साव, रामलाल पंडित, कार्तिक रविदास, रवीन्द्र शर्मा, बद्रीनारायण यादव, बालेश्वर यादव, धीरेन्द्र बैठा, सुखदेव यादव, फूलचंद पंडित, बिरेन्द्र प्रसाद शर्मा, महेश गुप्ता, सुरेन्द्र साव, राजेश रविदास, सुखदेव पंडित, मुकेश बैठा, सरयू बैठा सहित अन्य उपस्थित थे.
