जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को समाज कल्याण सभागार में समीक्षा बैठक हुई.

हजारीबाग.

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को समाज कल्याण सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में शिप्रा सिन्हा ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समीक्षा करते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को ससमय कार्य पूर्ण करने निर्देश दिया. उन्होंने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्य को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने, पोषण ट्रैकर एप्प पर सभी आंकड़ोें की प्रविष्टि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के योग्य सभी लाभुकों को ऑनलाइन प्रविष्टि, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पूरक पोषाहार कार्यक्रम का नियमित संचालन, विधवा पुनर्विवाह का आवेदन सृजित करने सहित अन्य योजनाओं में शत-प्रतिशत लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >