बेलकप्पी गांव में युवक के साथ मारपीट व छिनतई

बेलकप्पी में एक युवक के साथ मारपीट व छिनतई का मामला सामने आया है.

बरकट्ठा.

बेलकप्पी में एक युवक के साथ मारपीट व छिनतई का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम बेलकप्पी निवासी रिंकू पांडेय पिता तारकेश्वर पांडेय ने गोरहर थाना में लिखित शिकायत की है. इसमें बताया है कि आठ जुलाई की रात को वह बरकट्ठा बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी बीच बंडासिंघा मोड़ के समीप गांव के ही दो युवक उसे धोखा देकर अपने साथ जंगल ले गये. वहां लेजाकर दोनों ने मेरे साथ मारपीट की. दोनों ने मेरे पैकेट से 50 हजार रुपये निकाल लिये. दूसरे दिन मंगलवार नौ जुलाई की सुबह मुझे होश आया तो घर आकर परिजनों को सारी बात बतायी. घायल रिंकू पांडेय का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. गोरहर पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की हकीकत कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >