हजारीबाग: जिले के इचाक थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव स्थित रामसागर तालाब में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूब गया. व्यक्ति की पहचान टेकन भुइयां (55 वर्ष) के रुप में हुई है. घटना के बाद से उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. ग्रामीण तालाब में उसकी तलाश में जुटे हुए हैं.
ये भी पढ़ें- स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विष्णुगढ़ में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक
दशकर्म में शामिल होने गया था टेकन
बताया जा रहा है कि गांव के ही नरेश भुइयां की मौत के बाद दसवें दिन शुक्रवार को दशकर्म का कार्यक्रम था. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टेकन भुइयां दशकर्म घाट पर नहाने के लिए रामसागर तालाब गया था.
ग्रामीणों के अनुसार, टेकन भुइयां नशे की हालत में तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह तालाब के अधिक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. इस दौरान उसके भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका.
दोपहर में हुई घटना, तलाश जारी
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास जुट गए. ग्रामीण लगातार तालाब में टेकन भुइयां की तलाश कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था.
ये भी पढ़ें- वज्रपात से दो लोगों की मौत, रक्षा बंधन पर घर आई छात्रा भी बनी आसमानी आफत का शिकार
