बार एसोसिएशन के 67% मतदाताओं ने किया मतदान

झारखंड बार काउंसिल चुनाव

हजारीबाग. झारखंड बार काउंसिल के चुनाव में गुरुवार को बार एसोसिएशन हजारीबाग के सदस्यों ने भी मतदान किया. हजारीबाग बार संघ के महासचिव सह पीठासीन पदाधिकारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 1541 मतदाता थे. जिसमें 1043 मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ. प्रथम पाली में एक बजे तक व दूसरी पाली में 1.30 से शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही. पूरी चुनावी प्रक्रिया का लाइव टेलिकास्ट किया गया. मतदान केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में था. मतदाताओं के पहचान के लिए अधिवक्ता संघ से निर्गत आई-कार्ड या झारखंड राज्य बार काउंसिल से निर्गत आई-कार्ड मान्य थे. पीठासीन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए पीठासीन पदाधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था. बार एसोसिएशन हजारीबाग से कुल चार अधिवक्ता राजकुमार राजू, ओसीता कृति रंजन, विवेक वाल्मीकि और अजय कुमार मेहता प्रत्याशी थे. पूरे झारखंड से 100 प्रत्याशी मैदान में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >