25 चौके-चौराहे पर लगेंगे 50 फीट ऊंचे भगवा ध्वज

भगवाध्वज समिति का गठन, 23 मार्च से शुरू होगा ध्वज लगाने का काम

हजारीबाग. भगवा ध्वज समिति हजारीबाग इस वर्ष शहर के 25 चौक-चौराहों पर 50 फीट ऊंचा और पांच गुणा साढ़े तीन मीटर का भगवा झंडा लगायेगी. इसका शुभारंभ 23 मार्च को चैत्र पंचमी के दिन से होगा. शहर के झंडा चौक, भारत माता चौक, वीर हनुमान चौक, नया-पुराना बस स्टैंड, सरदार पटेल चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर ध्वज लगाये जायेंगे. रामनवमी एवं हिंदू नववर्ष पर शहर में भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर मालवीय मार्ग स्थित संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता अनूप कुमार उर्फ अनूप भाई ने की. इसमें शहर के प्रमुख चौक पर भगवा ध्वज लगाने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से भगवा ध्वज समिति हजारीबाग का गठन किया गया. समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार, सचिव सच्चिदानंद पांडेय, कोषाध्यक्ष अजीत भास्कर बनाये गये. उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रमोद कुमार वर्मा, नवीन कुमार सिंह व प्रदीप कुमार मेहता को जिम्मेदारी दी गयी. कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख में प्रशांत सिंह, रौशन कुमार व नितिन विश्वकर्मा शामिल हैं. आयोजन मंडली में अमित सागर, नवनीत सिन्हा, अमित रंजन समेत अन्य सदस्य चुने गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >