मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल मैदान में उतरे 300 विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

हजारीबाग के श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया.

देवनारायण की रिपोर्ट

हजारीबागः श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम विवेकानंद सेंट्रल स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. हॉकी के महान खिलाड़ी और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम के सचिव डॉ. समाप्ति कुमार पाल, शासी निकाय की सदस्य डॉ. मौसमी मैती, डॉ. सोमा पाल, प्राचार्य आशीष भट्टाचार्य और विद्यालय के शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर की.

मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील

इस अवसर पर सचिव डॉ. समाप्ति कुमार पाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का उत्कृष्ट खेल कौशल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके जीवन से देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करने के साथ खेल भावना और अनुशासन को जीवन में अपनाने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें- छड़ीदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का Video वायरल, बड़कागांव मुखिया और पुत्र पर लगा मारपीट का आरोप

300 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिताओं में हिस्सा

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. करीब 300 विद्यार्थियों ने इनमें उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यालय के शिक्षकों ने भी प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खेल भावना और टीम भावना का परिचय दिया. प्रतियोगिताओं का आयोजन शारीरिक शिक्षक अजीत कुमार, सौरभ हलदर, चंदन कुमार, निरंजन कुमार, रवि कुमार और मधुबाला के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया. खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ अनुशासन, सहयोग, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को भी बढ़ावा मिला.

नियमित खेल प्रतियोगिताएं जरूरी : स्वामी तपानंद

कार्यक्रम के अंत में श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम के अध्यक्ष परमपूज्य स्वामी तपानंद जी महाराज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है. उन्होंने युवाओं को शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें- गांधी मेमोरियल विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >