हजारीबाग. मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये हजारीबाग जिले की बड़कागांव पुलिस ने 23 फरवरी की रात विशेष छापामारी कर बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने चोरी की 23 मोटरसाइकिल जब्त कर बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला निवासी सतीश प्रजापति को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर उसके घर के अंदर और पीछे छुपाकर रखी गयी मोटरसाइकिल बरामद की गयी. बरामद मोटरसाइकिलों में 14 हीरो स्पलेंडर, तीन पैशन प्रो, दो अपाची, दो पल्सर और दो ग्लैमर शामिल है. इसके साथ एक मोबाइल भी जब्त किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करता था. एएसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बड़कागांव थाना में मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस उसके सहयोगियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
चोरी की 23 मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

चोरी की 23 मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Copied link
एएसपी के नेतृत्व में बड़कागांव पुलिस की कार्रवाई