हजारीबाग : बाइक-स्कूटी में टक्कर, तीन मरे

गिद्दी में हादसा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गिद्दी(हजारीबाग) : गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसरिया गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी है. मृतकों में दो युवक रैलीगढ़ा दो तल्ला व एक युवक बसरिया गांव का है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया […]

गिद्दी में हादसा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
गिद्दी(हजारीबाग) : गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसरिया गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी है. मृतकों में दो युवक रैलीगढ़ा दो तल्ला व एक युवक बसरिया गांव का है.
पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व स्कूटी को पुलिस ने जब्त कर लिया है. यह घटना सोमवार रात लगभग 8.30 बजे की है. घटना को लेकर रैलीगढ़ा दो तल्ला व बसरिया गांव में शोक की लहर है. कई लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. जानकारी के अनुसार, बसरिया गांव से मुन्नू किस्कू अपनी बाइक से डयूटी के लिए रात आठ बजे करीब घाटो जा रहे थे.
इसी दौरान बसरिया छपरबिहड़ के पास स्कूटी से टक्कर हो गयी. घटनास्थल पर ही मुन्नू किस्कू की मौत हो गयी. जबकि स्कूटी सवार रैलीगढ़ा दो तल्ला निवासी मुंशी करमाली की मौत गिद्दी अस्पताल में और प्रकाश मुंडा की मौत देर रात मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मुंशी करमाली मूलत: ओरमांझी के मनातू तथा प्रकाश मुंडा ओरमांझी के कुल्ही गांव के रहने वाले थे.
रैलीगढ़ा में मुंशी करमाली के पिता सुकरा करमाली सीसीएलकर्मी हैं, जबकि प्रकाश मुंडा के पिता जगदीश पाहन का निधन हो चुका है. मुन्नू किस्कू घाटो में निजी सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्यरत थे. मुन्नू किस्कू व प्रकाश मुंडा शादीशुदा थे. मुन्नू किस्कू का पोस्टमार्टम हजारीबाग में तथा प्रकाश मुंडा व मुंशी करमाली को पोस्टमार्टम रांची में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >