विसर्जन के दौरान कुआं में डूबने से युवक की मौत

दारू : थाना क्षेत्र गोपलो गांव में कुआं में डूबने से विक्रम कुमार (22) पिता-संजय प्रसाद की मौत हो गयी. घटना से सरस्वती पूजा की खुशी मातम में बदल गया. बताया जाता है कि कुआं में युवक के डूबने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पाकर दारू थाना प्रभार विनोद तिर्की […]

दारू : थाना क्षेत्र गोपलो गांव में कुआं में डूबने से विक्रम कुमार (22) पिता-संजय प्रसाद की मौत हो गयी. घटना से सरस्वती पूजा की खुशी मातम में बदल गया. बताया जाता है कि कुआं में युवक के डूबने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी.

घटना की सूचना पाकर दारू थाना प्रभार विनोद तिर्की पहुंचे और कुएं से युवक को निकाल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार सरस्वती विसर्जन के दौरान विक्रम दोस्तों के साथ मोबाइल से बात करते जा रहा था. इसी बीच वह देख नहीं पाया और कुआं में जा गिरा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >