राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल निर्माण की मांग, सांसद-विधायक को आवेदन

चौपारण : राष्ट्रीय राजमार्ग-टू बाजार के पास फ्लाइ ओवर का निर्माण हो रहा है. राजमार्ग के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाली को तोड़ सर्विस रोड से वाहन संचालन के लिए सड़क का निर्माण हो रहा है. इस कारण जीटी रोड के किनारे रहनेवालों को पानी की निकासी में समस्या हो रही है. ताजपुर […]

चौपारण : राष्ट्रीय राजमार्ग-टू बाजार के पास फ्लाइ ओवर का निर्माण हो रहा है. राजमार्ग के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नाली को तोड़ सर्विस रोड से वाहन संचालन के लिए सड़क का निर्माण हो रहा है. इस कारण जीटी रोड के किनारे रहनेवालों को पानी की निकासी में समस्या हो रही है.

ताजपुर में राजेंद्र भगत के घर के पास पानी निकासी के लिए बनी पुलिया भी फ्लाइ ओवर निर्माण के कारण बंद है. बुधवार को ग्रामीणों नेउक्त स्थल पर सर्विस रोड बनाने के लिए रोक लगा पुल निर्माण कराने की मांग कंपनी से की. ग्रामीण अभिमन्यु भगत ने बताया कि फोर लेन सड़क निर्माण के समय सड़क निर्माण कंपनी की ओर से एक पुलिया बनायी गयी है, जिससे बरसात में सड़क के दोनों तरफ के गांव तेतरिया, मरहेडी एवं ताजपुर का पानी नहीं निकल पाता है.

बरसात में घरों और दुकानों में पानी घुसता है. ग्रामीण ने सड़क निर्माण कंपनी और फ्लाइ ओवर निर्माण के संवेदक से नाला की जगह पुल निर्माण की मांग की है. ग्रामीणों ने इसे लेकर सांसद जयंत सिन्हा, विधायक उमाशंकर अकेला सहित कई अधिकारियों को आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >