हजारीबाग : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना को चार भागों में बांटा गया है. इसमें मतगणना पोस्टल बैलेट पेपर की गणना, इटीपीबीएस की गणना, इवीएम कंट्रोल यूनिट के मतों की गणना व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से रैंडम प्रक्रिया से चयनित पांच मतदान केंद्रों के कंट्रोल यूनिट के मत तथा वीवी पैट के पर्चियों का मिलान होगा. सभी मतगणना पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सुबह छह बजे मतगणना कक्ष में पहुंचने का निर्देश दिया है.
मतगणना को लेकर पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

मतगणना को लेकर पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
Copied link
हजारीबाग : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना को चार भागों में बांटा गया है. इसमें मतगणना पोस्टल बैलेट पेपर की गणना, इटीपीबीएस की गणना, इवीएम कंट्रोल यूनिट के मतों की गणना व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से रैंडम प्रक्रिया से चयनित पांच मतदान केंद्रों के कंट्रोल यूनिट के मत तथा वीवी पैट के […]
कंट्रोल यूनिट से मतगणना की विधि तथा प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी प्रतिनियुक्त होंगे. इसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे. मतगणना स्थल पर कोई भी कर्मी मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर नहीं आयेंगे. प्रशिक्षण प्रवीण सुमन, धनंजय कुमार, दिवाकर अग्रवाल एवं निजामुद्दीन ने दी.