विवाहिता के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया दो बच्चों का पिता

विवाहिता का प्रेम संबंध गांव के ही राजू सिंह से लगभग एक वर्ष से चल रहा था बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के चेचकपी में दो बच्चे के पिता को विवाहिता के साथ रंगरेलियां मनाते ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा. जानकारी के अनुसार विवाहिता का प्रेम संबंध गांव के ही राजू सिंह से लगभग एक वर्ष से […]

विवाहिता का प्रेम संबंध गांव के ही राजू सिंह से लगभग एक वर्ष से चल रहा था

बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के चेचकपी में दो बच्चे के पिता को विवाहिता के साथ रंगरेलियां मनाते ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा. जानकारी के अनुसार विवाहिता का प्रेम संबंध गांव के ही राजू सिंह से लगभग एक वर्ष से चल रहा था. 16 अक्तूबर की रात गांववालों ने दोनों को महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में देखा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बरकट्ठा पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को पकड़ा और थाना ले गयी. इधर, घटना के बाद ग्रामीण दोनों की शादी कराने की मांग कर रहे थे. इसे लेकर ग्रामीण थाना भी पहुंचे थे. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों कई बार ऐसी स्थिति में पकड़े जा चुके हैं, तब ग्रामीणों ने दोनों को समझाया भी था. इसके बावजूद दोनों हमेशा मिलते रहे. महिला का पति दूसरे राज्य में काम करता है. राजू सिंह दो बच्चों का पिता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >