कर्मियों की समस्याओं पर हुआ विमर्श

हजारीबाग : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक शाखा कार्यालय में सोमवार को हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिन्हा ने की. बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कर्मचारियों को एससीपी व एमएसीपी प्रोन्नति का लाभ देने संबंधी लंबित मामलों का निबटारा किया जाये. पेयजल यांत्रिक प्रमंडल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को […]

हजारीबाग : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक शाखा कार्यालय में सोमवार को हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिन्हा ने की. बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कर्मचारियों को एससीपी व एमएसीपी प्रोन्नति का लाभ देने संबंधी लंबित मामलों का निबटारा किया जाये.

पेयजल यांत्रिक प्रमंडल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को साबुन-झारन की आपूर्ति नहीं की जा रही है. इस संबंध में एक शिष्टमंडल कार्यपालक अभियंता से मिलने का निर्णय लिया. तृतीय व चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर जल्द बहाली व नियुक्ति करने की मांग संघ ने की है. बैठक में संतोष कुमार, ललितेश्वर प्रसाद, राम निवास शर्मा, दिनेश्वर सिंह, राजेश कुमार, लखेंद्र कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >