छात्रों ने जाना साहित्यकारों का वृतांत

प्रदर्शनी में प्रसिद्ध लेखकों व साहित्यकारों की रचना को विद्यार्थियों को समझने का मिला मौका हजारीबाग : आइसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की पुस्तक यात्रा इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग पहुंची. यहां कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए किताबों की प्रदर्शनी लगायी गयी. वहीं विभिन्न लेखकों, कवियों, विचारकों व साहित्यकारों के पोस्टर भी लगाये गये. प्रदर्शनी में विभिन्न […]

प्रदर्शनी में प्रसिद्ध लेखकों व साहित्यकारों की रचना को विद्यार्थियों को समझने का मिला मौका

हजारीबाग : आइसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की पुस्तक यात्रा इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग पहुंची. यहां कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए किताबों की प्रदर्शनी लगायी गयी. वहीं विभिन्न लेखकों, कवियों, विचारकों व साहित्यकारों के पोस्टर भी लगाये गये. प्रदर्शनी में विभिन्न लेखकों, साहित्यकारों, रचनाकारों की लिखी किताबों और कविताओं के बारे में विद्यार्थियों को जानने का मौका मिला. कॉलेज में 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, कविता पाठ, रचना पाठ जैसी प्रतियोगिता हुई.
प्रतियोगिता के विजेताओं को इंटर साइंस कॉलेज के प्राचार्य बसंत कुमार झा ने पुरस्कृत किया. कॉलेज परिसर में आइसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में पीयूष राज, विनय कुमार मिश्रा, रियांश, अनुपम, कृतिका, शांभवी की टीम ने मनमोहक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि किताबों की ओर लौटने और किताबों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से यात्रा की शुरुआत की गयी है.
भोपाल आइसेक्ट से आये विक्रांत भट्ट ने विद्यार्थियों को पुस्तक यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी. उन्होंने ध्रुव शुक्ल की कविताओं-किताबों और सुकुमार राय की प्रसिद्ध कहानी तस्वीर को नाटकीय ढंग से विद्यार्थियों को सुनाया. इंटर साइंस कॉलेज के प्राचार्य बसंत कुमार झा ने आइसेक्ट विश्वविद्यालय की पहल की सराहना की.
कहा कि हजारीबाग में किसी भी विवि द्वारा पुस्तक यात्रा जैसी पहल पहली बार की जा रही है. समाज के लिए आनेवाले दिनों में यह सकारात्मक पहल साबित होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग सभी सवालों का जवाब केवल इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त करना चाहते हैं, जिससे कई ऐसी जानकारी जो किताबों में निहित है, उससे हमारी नयी पीढ़ी महरूम होती जा रही है. आइसेक्ट विवि के एआर विजय कुमार ने कहा कि पुस्तक यात्रा के माध्यम से पुस्तकों की ओर लौटने का जो प्रयास आइसेक्ट विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है, वह स्कूल, कॉलेज और समाज के सहयोग के बिना अधूरा है.
मौके पर आइसेक्ट विवि की ओर से विक्रांत भट्ट, विजय कुमार , प्रीति व्यास, मनीषा कुमारी, मो शमीम अहमद, कैलाश कुमार, आभाष कुमार के अलावा इंटर साइंस कॉलेज के सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >