बेहतर सेवा देगा अस्पताल : मंत्री

हजारीबाग : स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंदवंशी व विधायक मनीष जायसवाल ने सोमवार को लाइफ केयर हॉस्पिटल पगमिल का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि लाइफ केयर हॉस्पिटल में चिकित्सा संबंधी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है. ओपीडी के साथ साथ एक्स-रे समेत सभी पैथोलॉजिक जांच की व्यवस्था परिसर में उपलब्ध है. […]

हजारीबाग : स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंदवंशी व विधायक मनीष जायसवाल ने सोमवार को लाइफ केयर हॉस्पिटल पगमिल का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि लाइफ केयर हॉस्पिटल में चिकित्सा संबंधी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है. ओपीडी के साथ सा��� एक्स-रे समेत सभी पैथोलॉजिक जांच की व्यवस्था परिसर में उपलब्ध है. विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी प्रकार के ऑपरेशन यहां किया जायेगा.

इसमें लेप्रोस्कॉपिक सर्जरी भी शामिल है. कहा कि अस्पताल लोगों को बेहतर सेवा देगा. निदेशक डॉ मेराज, विजय कुमार, विकास, खंडेलवाल ने बताया कि भर्ती मरीजों के लिए अस्पताल में डीलक्स, सेमी डीलक्स कमरों की व्यवस्था की गयी है. जल्द इस अस्पताल को भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जायेगा.

इलाज के लिए न्यूनतम शुल्क पर उचित इलाज किया जायेगा. मौके पर सिविल सर्जन डॉ विष्णु कुमार, डॉ ओमप्रकाश, डॉ आर कुमार,डॉ केएम ओझा, डॉ एके राजन, डॉ विश्वनाथ, डॉ महेंद्र, डॉ सीमा राजन, डॉ विनय कुमार, डॉ राजकुमार, डॉ राहुल, डॉ आसिफ अजहर, डॉ नीलोफर, संजर मल्लिक, रजी अहमद, सलीम रजा, भैया अभिमन्यु प्रसाद, शौकत अनवर, मो आरिफ, सकील आलम आदि उपस्थित थे. इधर, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हजारीबाग मेडिकल काॅलेज का 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है.
इस वर्ष से मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने की सरकार की योजना थी. लेकिन मेडिकल कांउसिल से पढ़ाई शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है. उक्त बातें उन्होंने लाइफ केयर अस्पताल के उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि देवघर एम्स को कांउसिल ने पढ़ाई करने की अनुमति दे दी है. हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर सरकार मेडिकल कांउसिल से बातचीत करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >