साले की शादी में शामिल होने ससुराल आये जीजा की कुएं में डूबने से मौत

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरवां में साला की शादी सामारोह में शामिल होने ससुराल आये जीजा की कुएं में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद शादी के घर का माहौल मातम में बदल गया. जानकारी हो कि ग्राम कुरमाइन थाना पडैया जिला गया के निवासी अर्जुन सिंह अपने साले पप्पू प्रसाद […]

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरवां में साला की शादी सामारोह में शामिल होने ससुराल आये जीजा की कुएं में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद शादी के घर का माहौल मातम में बदल गया. जानकारी हो कि ग्राम कुरमाइन थाना पडैया जिला गया के निवासी अर्जुन सिंह अपने साले पप्पू प्रसाद की शादी में शामिल होने बरवां गांव आये थे.

अर्जुन सिंह ने अपने साले पप्पू प्रसाद की शादी में जमकर आनंद उठाया था, लेकिन अगले ही दिन घर के समीप स्थित एक कुएं में गिर जाने से उनकी मौत हो गई. जब घरवाले अर्जुन सिंह की खोज शुरू की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया. बाद में घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से मृत अवस्था में उन्‍हें कुएं से बाहर निकाला.

घर वालों ने अंदेशा जताया है कि अर्जुन सिंह नशे की हालत में कुएं में गिर गया होगा. मामले कि सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया.

इस बाबत बरकट्ठा थाने में यूडी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. मौके पर स्थानीय मुखिया गोपाल प्रसाद ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया एंव सरकार से हर संभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >