हजारीबाग : बाजार समिति, हजारीबाग में 23 मई को होनेवाले मतगणना को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मंगलवार को बाजार समिति परिसर में मतगणना से संबंधित ड्राई रन का आयोजन किया गया. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि मतों की गणना को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन हर हाल में करें.
पोस्टल बैलेट की पहले होगी गिनती

पोस्टल बैलेट की पहले होगी गिनती
Copied link
हजारीबाग : बाजार समिति, हजारीबाग में 23 मई को होनेवाले मतगणना को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मंगलवार को बाजार समिति परिसर में मतगणना से संबंधित ड्राई रन का आयोजन किया गया. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि मतों की गणना को लेकर […]
मतों की गिनती में गड़बड़ी नहीं हो. निर्वाचन आयोग के नियमों को ध्यान में रख मतों की गणना की जानी है. डीसी ने सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को मतों की गणना की प्रक्रिया से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि मतों की गणना चार चरणों में की जानी है. पहले चरण में प्री काउटिंग के तहत सेवा मतदाताओं द्वारा इस्तेमाल इटीपीबीएस मतों की गिनती होगी.
दूसरे चरण में इवीएम के मतों की गिनती, तीसरे चरण में वीवीपैट में पर्ची का मिलान कर मतों की गणना होगी. चौथे चरण में मतगणना के बाद इवीएम और वीवीपैट को सील करने से जुड़ी प्रक्रिया शामिल है. मौके पर सदर एसडीएम मेघा भारद्वाज, बरही एसडीएम राजेश्वरनाथ आलोक, अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे.