डैम में बचा मात्र सात दिन का ही पानी

बारिश नहीं हुई, तो पानी के लिए तरसेगी एक लाख की आबादी हजारीबाग शहरी क्षेत्र में रोजाना 30 लाख गैलन पानी का खर्च हजारीबाग : कटकमसांडी-हजारीबाग शहरी जलापूर्ति के छड़वा डैम में मात्र 10 फीट पानी बचा है. डैम आधे से अधिक सूख चुका है. सूत्रों की मानें, तो डैम में मात्र 10 फीट पानी […]

बारिश नहीं हुई, तो पानी के लिए तरसेगी एक लाख की आबादी

हजारीबाग शहरी क्षेत्र में रोजाना 30 लाख गैलन पानी का खर्च
हजारीबाग : कटकमसांडी-हजारीबाग शहरी जलापूर्ति के छड़वा डैम में मात्र 10 फीट पानी बचा है. डैम आधे से अधिक सूख चुका है. सूत्रों की मानें, तो डैम में मात्र 10 फीट पानी है. ऐसे में शहरवासियों को मात्र सात दिन तक ही पानी की आपूर्ति की जा सकती है. वर्षों बाद डैम फाटक के पास लगा जाली से पानी नीचे चला गया है.
दूसरी जाली में मात्र तीन फीट पानी बचा हुआ है. तीन फीट पानी खत्म होते ही शहर में पानी की आपूर्ति बंद हो जायेगी. इसके साथ करीब एक लाख की आबादी के समक्ष भीषण जल संकट आ जाने की संभावना है. इसके बाद शहर के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ सकता है. हजारीबाग शहर वासियों को प्रत्येक दिन 30 लाख गैलन पानी आपूर्ति की जाती है. बिजली की व्यवस्था की चरमराने से नियमित पानी नहीं मिल पाता है. प्रत्येक दिन मात्र छह लाख गैलन ही लोगों को पानी सप्लाई की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >