चौपारण में आगजनी, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

चौपारण : प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे में दो अगलगी की घटना घटी. पहली घटना ग्राम पंचायत ब्रह्मोरिया के बुढ़िया डाबर गांव में सोमवार की देर रात घटी. यहां रूपन यादव के घर में आग लग गयी, जिससे घर का सारा सामान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर […]

चौपारण : प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे में दो अगलगी की घटना घटी. पहली घटना ग्राम पंचायत ब्रह्मोरिया के बुढ़िया डाबर गांव में सोमवार की देर रात घटी. यहां रूपन यादव के घर में आग लग गयी, जिससे घर का सारा सामान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

रूपन ने बताया कि परिवार के लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने जा रहे थे. इसी बीच आग लग गयी. इधर, प्रखंड के जीटी रोड स्थित सिरकोनी घाटी के जंगल में मंगलवार को दोपहर आग लग गयी. घटना में लाखों रुपये के वन संपदा का नुकसान हुआ.

जीटी रोड के किनारे जंगल में आग लगने से दोनों तरफ से वाहनों का आना जाना बंद हो गया. कुछ देर बाद प्रशासन की पहल पर आवागमन शुरू हुआ. आग लगभग एक किमी के क्षेत्रफल में फैल चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >