रामगढ़ : आजसू अल्पसंख्यक महासभा की बैठक रविवार को जिला कार्यालय, रामगढ़ में हुई. संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष मिन्हाज अंसारी ने किया. बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हाजी रफीक अनवर व विशिष्ट अतिथि आजसू अल्पसंख्यक महासभा के जिला सचिव एम रहमान मौजूद थे. बैठक में संगठन सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
वक्ताओं ने पारा शिक्षकों एवं पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की. लोकसभा व विधानसभा चुनावों पर कई निर्णय लिये गये. रामगढ़ जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी तनवीर आलम, जिला उपाध्यक्ष हाजी शमीम, जिला उपाध्यक्ष सगीर अहमद, डॉ अताउल्लाह, हाजी इदरीस अंसारी, सगीर अंसारी, एजाज अहमद, संगठन सचिव सज्जाद रजा, क्षेत्र प्रवक्ता जाफर हुसैन, संगठन सचिव सज्जाद रजा, परवेज आलम, नेजाम खान, रामगढ़ नगर अध्यक्ष एजाज अहमद, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष नइम रिजवी, दुलमी प्रखंड सचिव अब्दुल कलाम, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष सलीम मिया, प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, युवा नेता आदिल खान, शहाबुद्दीन रिजवी, मोहम्मद नसीम, हुस्ना बानो, मो अरशद, मो शाहिद, मो अनवर, इमरान खान, समीर खान, शोएब खान, शादिक हुसैन, सज्जाद खान, आबिद खान मौजूद थे. बैठक में पार्टी के आजसू नेता दामोदर महतो के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया.
