लाइसेंस व आरसी बुक की ली जानकारी, कर्मियों से की पूछताछ

हजारीबाग : संयुक्त परिवहन आयुक्त शेखर जमुवार ने गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरिक्षण किया. मौके पर आरटीए सचिव प्रभाकर कुमार सिंह, डीटीओ जयदीप तिग्गा व एमवीआइ अजय कुमार मौजूद थे. संयुक्त परिवहन आयुक्त ने डीटीओ कार्यालय कक्ष में घंटों बैठ कर कार्यालय के कागजात की जांच की. इसके बाद सभी कार्यालय कक्ष […]

हजारीबाग : संयुक्त परिवहन आयुक्त शेखर जमुवार ने गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरिक्षण किया. मौके पर आरटीए सचिव प्रभाकर कुमार सिंह, डीटीओ जयदीप तिग्गा व एमवीआइ अजय कुमार मौजूद थे. संयुक्त परिवहन आयुक्त ने डीटीओ कार्यालय कक्ष में घंटों बैठ कर कार्यालय के कागजात की जांच की.
इसके बाद सभी कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया. संयुक्त परिवहन आयुक्त ने कार्यालय के कर्मियों से कामकाज की जानकारी ली. कंप्यूटर कार्यालय जाकर लाइसेंस प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी ली. प्रतिदिन बन रहे लाइसेंस के डाटा को देखा. लोगों से मिले और समय पर लाइसेंस मिलने की जानकारी प्राप्त की. स्मार्ट कार्ड कार्यालय का भी निरीक्षण किया. कर्मियों से लाइसेंस कार्ड, आरसी बुक, लाइसेंस रिन्युअल कार्ड समेत अन्य की जानकारी ली. समय पर सभी तरह के कार्ड को जारी करने का निर्देश दिया.
पेट्रोल पंप की जांच
संयुक्त परिवहन आयुक्त शेखर जमुआर ने पीयूसी सेंटर की जांच की. कारगिल और डोमोटांड के सत्यम पेट्रोल पंप पर पीयूसी सेंटर लगा है. दोनों सेंटरों की जांच की. यहां उन्होंने जल्द ही लाइसेंस नवीनीकरण का निर्देश दिया. संयुक्त परिवहन आयुक्त ने बताया कि हजारीबाग क्षेत्र में 50 पेट्रोल पंप हैं. सभी को पीयूसी सेंटर के लिए लाइसेंस लेना है. मौके पर आरटीए, डीटीओ एवं एमवीआइ कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >