डिग्री हासिल करने के बाद भी नहीं मिली अच्छी नौकरी, हजारीबाग में दो बेरोजगार इंजीनियरों ने कर ली खुदकुशी

हजारीबाग : इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद भी अच्छी नौकरी नहीं मिलने से परेशान हजारीबाग के दो बेरोजगार इंजीनियरों ने मंगलवार को हताशा में जान दे दी. माइनिंग इंजीनियर प्रमोद ने पदमा के जंगल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वहीं सिविल इंजीनियर शिवम ने दीपूगढ़ा स्थित आवास में फांसी लगा कर […]

हजारीबाग : इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद भी अच्छी नौकरी नहीं मिलने से परेशान हजारीबाग के दो बेरोजगार इंजीनियरों ने मंगलवार को हताशा में जान दे दी. माइनिंग इंजीनियर प्रमोद ने पदमा के जंगल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वहीं सिविल इंजीनियर शिवम ने दीपूगढ़ा स्थित आवास में फांसी लगा कर जान दे दी. दोनों की उम्र करीब 24 साल बतायी जा रही है.
प्रमोद कुमार पदमा थाना क्षेत्र के देवचंदा गांव का रहनेवाला था. उसके पिता दुर्गा प्रसाद ने बताया कि धनबाद से उसने माइनिंग इंजीनियर की डिग्री हासिल की थी. वह चार दिनों से लापता था. पदमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है. दोनों युवकों के परिजनों का कहना है कि उनका व्यवहार काफी अच्छा था.
ऐसी क्या घटना घटी कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं, जानकारी के अनुसार बेहतर नौकरी नहीं मिलने से दोनों परेशान थे.
मां-पिता गये विंध्याचल, शिवम ने कर ली खुदकुशी : हजारीबाग लघु सिंचाई विभाग के एसडीओ हरि मुनीराम का पुत्र कुमार शिवम सिविल इंजीनियरिंग कर चुका था. जानकारी के अनुसार, उसके माता-पिता विंध्याचल गये थे. एक भाई मुंबई में सिविल इंजीनियर है. घर में वह अकेला था. मंगलवार को उसने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. कोर्रा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >