हजारीबाग : रांची आ रही बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत

aहजारीबाग में बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित डेमोटांड़ में गुरुवार की सुबह 8.45 बजे घटी. मृतकों में इटखोरी (चतरा) के सरहेता गांव निवासी महेंद्र राणा और धर्म राणा हैं. महेंद्र राणा और धर्म राणा बाइक से जा रहे थे. […]

aहजारीबाग में बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर स्थित डेमोटांड़ में गुरुवार की सुबह 8.45 बजे घटी.

मृतकों में इटखोरी (चतरा) के सरहेता गांव निवासी महेंद्र राणा और धर्म राणा हैं. महेंद्र राणा और धर्म राणा बाइक से जा रहे थे. इसी बीच पम्मी बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. बस हजारीबाग से रांची की ओर जा रही थी. दोनों युवक दोनों सड़क के बीचोबीच गिर गये और बाइक में ही फंसे रहे, जिससे उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >