प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सृजनात्मक क्षमता बढ़ती है

हजारीबाग : विभावि एनएसएस विभाग की ओर से शुक्रवार को लोक मंथन-2018 कार्यक्रम के तहत वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया. कार्यक्रम प्रज्ञा प्रवाह एवं पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्रालय झारखंड सरकार की ओर से प्रायोजित था. इसमें स्नातकोत्तर विभाग, यूसेट, लॉ कॉलेज, संत कोलंबा, केबी महिला कॉलेज, मार्खम कॉलेज, जेएम […]

हजारीबाग : विभावि एनएसएस विभाग की ओर से शुक्रवार को लोक मंथन-2018 कार्यक्रम के तहत वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया. कार्यक्रम प्रज्ञा प्रवाह एवं पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्रालय झारखंड सरकार की ओर से प्रायोजित था. इसमें स्नातकोत्तर विभाग, यूसेट, लॉ कॉलेज, संत कोलंबा, केबी महिला कॉलेज, मार्खम कॉलेज, जेएम कॉलेज भुरकुंडा एवं आनंदा कॉलेज के लगभग 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
कुलपति प्रो रमेश शरण ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सृजनात्मक क्षमता अभिव्यक्ति एवं लेखन कला कौशल में गुणात्मक सुधार आता है. निर्णायक दल में डॉ सीपी शर्मा, डॉ अशोक कुमार मंडल व डॉ आरके चौधरी शामिल थे. संचालन एनएसएस समन्वयक डॉ विनोद रंजन ने किया. प्रतियोगिता आयोजित करने में कार्यक्रम पदाधिकारी खेमलाल महतो, भोला सिंह, लक्ष्मी सिंह आदि की भूमिका रही. भाषण प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागी शामिल हुए. निबंध प्रतियोगिता में 34 प्रतिभागी शामिल हुए.
हजारीबाग : विभावि एनएसएस विभाग की ओर से शुक्रवार को लोक मंथन-2018 कार्यक्रम के तहत वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया. कार्यक्रम प्रज्ञा प्रवाह एवं पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्रालय झारखंड सरकार की ओर से प्रायोजित था. इसमें स्नातकोत्तर विभाग, यूसेट, लॉ कॉलेज, संत कोलंबा, केबी महिला कॉलेज, मार्खम कॉलेज, जेएम कॉलेज भुरकुंडा एवं आनंदा कॉलेज के लगभग 35 प्��तिभागियों ने हिस्सा लिया.
कुलपति प्रो रमेश शरण ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सृजनात्मक क्षमता अभिव्यक्ति एवं लेखन कला कौशल में गुणात्मक सुधार आता है. निर्णायक दल में डॉ सीपी शर्मा, डॉ अशोक कुमार मंडल व डॉ आरके चौधरी शामिल थे. संचालन एनएसएस समन्वयक डॉ विनोद रंजन ने किया. प्रतियोगिता आयोजित करने में कार्यक्रम पदाधिकारी खेमलाल महतो, भोला सिंह, लक्ष्मी सिंह आदि की भूमिका रही. भाषण प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागी शामिल हुए. निबंध प्रतियोगिता में 34 प्रतिभागी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >