चौपारण : निर्माणाधीन गड्ढे में डूबी दो बच्चियां, मौत

चौपारण : बच्छई पंचायत के डुमरी गांव में पीएचइडी विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए खोदे गये गड्ढे में डूबने से सोमवार की देर शाम देर शाम दो बच्चियों की मौत हो गयी. बच्चियों में कोमल कुमारी (सात), पिता- सुनील साव व सोनम कुमारी (आठ), पिता- लक्ष्मण साव शामिल है. जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां […]

चौपारण : बच्छई पंचायत के डुमरी गांव में पीएचइडी विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए खोदे गये गड्ढे में डूबने से सोमवार की देर शाम देर शाम दो बच्चियों की मौत हो गयी. बच्चियों में कोमल कुमारी (सात), पिता- सुनील साव व सोनम कुमारी (आठ), पिता- लक्ष्मण साव शामिल है.
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां खेलने के क्रम में प्रदान कंस्ट्रक्शन द्वारा खोदे गये गड्ढे में गिर गयी. स्थानीय महिलाओं द्वारा निकालने का प्रयास किया गया, पर अधिक पानी होने से महिलाएं उन्हें निकालने में असफल हो गयी. जब तक तैराक पहुंचे, बच्चियां पानी में डूब चुकी थी. तैराकों ने दोनों बच्चियों को निकाल बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां डॉ प्रकाश ज्ञानी ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >