जयनारायण महतो की रिपोर्ट
जारी (लोहरदगा): थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सोमवार की देर रात करीब एक बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते हुए खेत में जा गिरा. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पलामू जिले के महमूदगंज थाना क्षेत्र के कदालकुरमी गांव निवासी मुन्ना महतो गंभीर रूप से घायल हो गया.
ये भी पढ़ें- वन विभाग से बचने के चक्कर में डैम में जा गिरा लकड़ी लदा ट्रक, चालाक फरार
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सन्नी कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल मुन्ना महतो को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया.
ओड़िशा ले जा रहा था ट्रैक्टर
घायल मुन्ना महतो ने बताया कि वह ट्रैक्टर को ओड़िशा की एक कंपनी में काम के लिए ले जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलटते हुए खेत में जा गिरा. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
ये भी पढ़ें- JTET 2026: सीसीटीवी वाले स्कूल-कॉलेजों में ही बनेंगे परीक्षा केंद्र, 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
