डीएपी-यूरिया की कीमत पर बवाल! घाघरा में जुलूस निकालकर कालाबाजारी रोकने की मांग

घाघरा में अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा ने डीएपी और यूरिया की अधिक कीमत पर बिक्री के विरोध में जुलूस निकाला और कार्रवाई की मांग की.

घाघरा. अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा ने यूरिया व डीएपी के बोरे में अंकित एमआरपी (मूल्य) से भी अधिक मूल्य पर बिक्री करने के विरोध में घाघरा में जुलूस निकाला. जिलाध्यक्ष सनिया उरांव के नेतृत्व में जुलूस स्थानीय नेतरहाट रोड से शुरू होकर ब्लॉक चौक तक निकाला गया. महासभा का आरोप है कि डीएपी में किसानों से बोरे में लिखे एमआरपी से अधिक 800 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक तथा यूरिया में 150 से 200 रुपये तक अधिक मूल्य वसूला जा रहा है.

महासभा ने विशेष टास्क फोर्स गठित कर उर्वरकों की कालाबजारी रोकने व किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने व लाइसेंसधारी खाद-बीज व्यापारियों के दुकानों में अनिवार्य रूप से मूल्य तालिका लगवाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.

जुलूस में सुरेश प्रसाद यादव, अनिल उरांव, तेंबू उरांव, बिहारी उरांव, मंगल उरांव, जीतन उरांव, बाबू राम गोप, सुरेश गोप, विमल उरांव, बंधु महली, बुधवा उरांव, राजेंद्र उरांव, सुदर्शन भगत, हरिश्चंद्र उरांव, विनोद उरांव, सीताराम उरांव आदि शामिल थे.

ये भी पढ़ें: पालकोट के किसानों के लिए बड़ी खबर: गांव पहुंचेगा विभाग, सिंचाई-सड़क की होगी जांच

ये भी पढ़ें: झारखंड के आयुष्मान कार्ड लाभुकों का बनेगा डिजिटल हेल्थ आईडी, 31 अगस्त तक पूरा होगा एकीकरण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >