गुमला के बसिया में ATM काटकर 25 लाख की चोरी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तेज की कार्रवाई

गुमला के बसिया में चोरों ने एक एटीएम मशीन से 25 लाख रुपये की चोरी कर ली. इसके बाद मशीन में आग लगा दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

दुर्जय पासवान, गुमला: गुमला के बसिया प्रखंड के कोनबीर में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से 25 लाख रुपये की चोरी कर ली गयी. चोरों ने गैस कटर मशीन से एटीएम मशीन को काटकर घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उसमें आग लगा दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.

Also Read: गुमला में उग्रवादियों का तांडव, बसिया-सिसई सड़क निर्माण के लिए बने कैंप पर किया हमला, कई कर्मियों को पीटा

जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले बसिया प्रखंड निवासी संजय चौधरी के मालवाहक ट्रक की चोरी की. इसके बाद उसी ट्रक से कोनबीर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम आये और 25 लाख रुपये की चोरी कर मशीन में आग लगा दी. फिर उसी ट्रक से सभी लोग फरार हो गये. इस दौरान चोरी की गयी ट्रक कामडारा प्रखंड के बाकूटोली मोड़ के पास शॉर्ट सर्किट हो गयी और स्टार्ट बंद हो गया. पकड़े जाने के डर से सभी लोग ट्रक को उसी जगह पर छोड़कर पैसे लेकर फरार हो गये.

आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने तेज की कार्रवाई

रविवार की सुबह जब लोगों ने एटीएम का ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना बसिया थाने को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नजीर अख्तर, थाना प्रभारी सुनील रविदास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए. इस घटना के बाद आसपास के लोग सकते में आ गये हैं. आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >