सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल कांवर यात्रा, घाघरा के 8 श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ को चढ़ाएंगे गंगाजल

घाघरा के देवाकी बाबाधाम कांवरिया संघ का आठ सदस्यीय जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ. श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे.

घाघरा. देवाकी बाबाधाम कांवरिया संघ के आठ सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को देवघर रवाना हुआ. संघ के श्रद्धालु बुधवार को सुल्तानगंज पहुंच कर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल उठायेंगे.

इसके बाद कांवर लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे.

इसके बाद श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंचकर बाबा बासुकीनाथ को भी गंगाजल अर्पित करेंगे. देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं में निक्कू साहू, नीरज साहू, अमित ठाकुर आशीष सोनी, संतोष ठाकुर, पवन साहू, निखिल गुप्ता, विक्की साहू आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: गुमला में JJMP का सफाया, संगठन को जिंदा करने आया कमांडर, 4 उग्रवादी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द : सीएम की घोषणा के बाद छात्रों को सरकार के नोटिफिकेशन का इंतेजार, इसके बाद तय होगी आगे की रणनीति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >