लाखों खर्च कर बना इंडोर स्टेडियम बंद, खिलाड़ियों ने फिर खोलने की उठायी मांग

बसिया के खिलाड़ियों ने बंद पड़े इंडोर स्टेडियम को दोबारा खोलने के लिए जिला परिषद सदस्य को सौंपा ज्ञापन. सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग पर जताई चिंता.

बसिया. प्रखंड के खिलाड़ियों व स्थानीय नागरिकों ने बंद पड़े इंडोर स्टेडियम को पुनः खोलने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि स्टेडियम खिलाड़ियों के अभ्यास और खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है. इसके बंद रहने से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है.

समस्याओं को लेकर पूर्व में एसडीओ, बीडीओ व सीओ को आवेदन दिया गया था, लेकिन समाधान के बजाय स्टेडियम बंद कर दिया गया. नागरिकों ने कहा कि सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर स्टेडियम का निर्माण कराया है, इसलिए इसे बंद रखना सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग है. जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग ने कहा कि स्टेडियम बंद करना और मेंटेनेंस के नाम पर 500 रुपये मासिक शुल्क लेना गलत है. उन्होंने आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की.

ज्ञापन देने वालो में अमर पांडेय, स्वपनिल साहू,, विशाल गुप्ता, हर्षित राज, विकास बीसी, बबलू ठाकुर, अजित मिंज, अंश गुप्ता, रंजीत केरकेट्टा, जगदीश हजाम सहित कई खिलाड़ी और नागरिक शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >