Gumla: ईंट भट्ठा व्यवसायी से 5 लाख लेवी वसूलने पहुंचा अपराधी, पुलिस ने धर दबोचा

Gumla: गुमला जिले में में एक ईंट व्यवसायी से लेवी वसूलने आए अपराधी को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी जान से मारने की धमकी देकर मनीष कुमार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

दुर्जया पासवान
Gumla: गुमला जिले में रंगदारी मांगकर दहशत फैलाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुमला के व्यवसायी मनीष कुमार को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की लेवी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान लालदेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो बालूमाथ थाना क्षेत्र के हाथडीह का निवासी है. मामले के अनुसार, व्यवसायी मनीष कुमार को पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर खुद को पीएलएफआई संगठन का सदस्य बताने वाले अपराधियों द्वारा पांच लाख रुपये लेवी की मांग की जा रही थी. पैसे नहीं देने पर उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.

फिल्मी अंदाज में पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना से पीड़ित परिवार भय के साये में जी रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत रणनीति तैयार की. पुलिस ने शिकायत मिलते ही जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की. योजना के तहत आरोपी को लेवी की रकम लेने के लिए बुलाया गया. जैसे ही आरोपी पुग्गु बाइपास के पास लेवी का पैसा लेने पहुंचा. पहले से सादे लिबास में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे चारों ओर से घेर कर धर दबोचा.

गिरफ्तारी इतनी सटीक और तेजी से की गई थी कि आरोपी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की. जिसमें कई अहम सुराग मिले हैं. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लालदेश्वर यादव के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

लेवी मांगने वालों की सूचना दें : पुलिस

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह के उग्रवादी या आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की धमकियों से घबराएं नहीं. बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें. ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. गुमला पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है.

ये भी पढ़ें…

जर्जर सड़क से रांची में कोकदोरो गांव के लोग परेशान, वर्षों से मरम्मत का इंतजार

धनबाद के सड़क हादसे में दुमका सीआईडी की एसआई की मौत, सरहुल मनाकर लौट रहीं थीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >