सिसई के बरगांव में खुली बैंक ऑफ बड़ौदा की नयी शाखा, ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

सिसई के बरगांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा खुली. अब ग्रामीणों को बैंकिंग और ऋण की सुविधाएं घर के पास ही मिलेंगी. उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

सिसई. प्रखंड के बरगांव गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की नयी शाखा का उदघाटन शुक्रवार को हुआ. मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा झारखंड के डीआरएम स्वपनील श्रीवास्तव, एलएमडी गुमला बिनोद कुमार और थाना प्रभारी नीरज यादव ने संयुक्त रूप से शाखा का शुभारंभ किया. डीआरएम स्वपनील श्रीवास्तव ने कहा कि नयी शाखा खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग और वित्तीय जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

शाखा प्रबंधक विजय बड़ाइक ने बताया कि ग्राहकों को अत्याधुनिक डिजिटल बैंकिंग के साथ आकर्षक ब्याज दरों पर गृह, वाहन व व्यक्तिगत ऋण की सुविधाएं मिलेंगी. थाना प्रभारी नीरज यादव ने कहा कि बैंक खुलने से बरगांव व सिसई क्षेत्र के व्यवसायियों, किसानों, छात्र-छात्राओं, वृद्धों और असहाय लोगों को सुविधा होगी.

मौके पर मुखिया सुनीता कुमारी, मुखिया शोभा देवी, बैंक मित्र गिरेंद्र पाठक, कर्मी राजेंद्र साहू, अनुसेवक बुधु उरांव सहित ग्रामीण प्रवीण कुमार, राजकुमार साहू, ललित साहू, सुरेंद्र साहू, प्रदीप कुमार कमला, प्रदीप कुमार साहू, सुभम साहू, प्रदीप राय, शिव गोप, जगदेव गोप, वरीष्ठ पेंशनर बंधू साहू, ईश्वर साहू, प्रकाश साहू उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >