गुमला. गुमला थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने गुमला थाना में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर मारपीट करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है.
बताया गया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर अलग-अलग आवेदन दिया. दोनों पक्षों ने अपने आवेदन में दूसरे पक्ष पर मारपीट करने के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है.
इधर, दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद गुमला पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.
