गुमला : गर्मी छुट्टी मनाने नानी घर आयी छात्रा से गैंगरेप

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला थाना के सकरपुर गांव की नाबालिग छात्रा को गढ़टोली गांव के गोपाल उरांव व एतवा उरांव ने हवस का शिकार बनाया. इस संबंध में पीड़िता की मां ने मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ गुमला थाने में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में महिला ने बताया कि […]

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : गुमला थाना के सकरपुर गांव की नाबालिग छात्रा को गढ़टोली गांव के गोपाल उरांव व एतवा उरांव ने हवस का शिकार बनाया. इस संबंध में पीड़िता की मां ने मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ गुमला थाने में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में महिला ने बताया कि उसकी बेटी गर्मी छुट्टी मनाने गढ़टोली नानी के घर गयी थी. बेटी को उसने खुद नानी के घर छोड़ा था और वापस रांची लौट गयी थी.
पीड़िता की मां ने बताया आठ जून की रात मेरे भतीजा ने मुझे फोन पर जानकारी दी कि आपकी बेटी के साथ गांव के ही गोपाल उरांव व एतवा उरांव ने गलत काम किया है. रात होने के कारण मैं गढ़टोली नहीं जा सकी. नौ जून को नौ बजे गढ़टोली पहुंची और अपनी बेटी से घटना के संबंध में जानकारी ली.

बेटी ने बताया कि नाना ने उसे चटाई लाने को कहा, जब मैं चटाई लेकर वापस लौट रही थी तो रास्‍ते में गोपाल और एतवा ने उसे पकड़ लिया. दोनों ने पूछा कि मनीषा हो तो मैंने उसे बताया कि नहीं मैं उसकी बहन हूं. इसके बाद एतवा ने मेरी चटाई छीनकर फेंक दी और पकड़ लिया.

मैंने हल्ला मचाने की कोशिश की तो उन्होंने मेरा मुंह दबा दिया. इसके बाद मुझे उठाकर थोड़ी दूर ले जाकर दोनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. दोनों मुझे कहीं और ले जाने की बात कर रहे थे, लेकिन मौका देखकर मैं उनकी चंगुल से भागने में सफल रही. कुछ दूर पहुंची तो घर की तरफ से तीन युवतियां आ रही थी. उन्हीं के साथ घर आकर घटना के बारे में जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >