मंत्री ने हर हाल में टोल प्लाजा हटाने का दिया आश्वासन

मेला मैदान में यूथ कांग्रेस की नुक्कड़ सभा आयोजित

स्थानीय मेला मैदान में यूथ कांग्रेस की ओर से रविवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा में सुगाबिआन टोल प्लाजा की मनमानी और उसे हटाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यूथ कांग्रेस के युवा देशभर में ज्वलंत मुद्दों को उठाने और उनके खिलाफ संघर्ष करने का कार्य कर रहे हैं. गोड्डा में भी टोल प्लाजा हटाने को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है, जो गर्व की बात है. उन्होंने आश्वस्त किया कि धोखे से लगाए गए टोल प्लाजा को एनएचआइ द्वारा हर हाल में हटाया जाएगा. राज्य के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठा चुके हैं. सभा में यूथ कांग्रेस के अर्कादित्य यादव, विकास सिंह, रंजीत कुमार और दिनेश यादव ने भी संबोधन किया. मौके पर वेणु चौबे, राजीव मिश्रा, अमरेंद्र कुमार और इफ्तेखार सहित कई लोग उपस्थित रहे. इस आयोजन ने युवाओं के संघर्ष और जनहित के मुद्दों को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का संकल्प मजबूत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >