2.4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

गुप्त सूचना पर महुवारा के पास चलाया गया चेकिंग अभियान

महागामा. महागामा पुलिस ने 2 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि एसपी को सूचना मिली थी कि लौंगाय से काले रंग की बाइक से युवक गांजा लेकर आनेवाला है. एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सीओ खगेन महतो के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. महुवारा मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग चलाया गया. वाहन चेकिंग के क्रम में बाइक (जेएच 17 वाई 3166) को रुकने का इशारा किया गया तो पीछे बैठा युवक उतरकर भागने लगा. चालक भी घुमकर भागना चाहा. पर पुलिस बल के सहयोग से युवक को पकड़ा गया. काले रं�� की दो पॉलीथिन में रखे दो किलो 400 ग्राम गांजा व बाइक जब्त किया गया. प्राथमिकी दर्ज कर बसुआरा गांव के 19 वर्षीय युवक अंकुश कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में सीओ के अलावा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक योगेश्वर उरांव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >