रांची एक्सप्रेस ने जीता फाइनल मुकाबला

ठाकुरगंगटी में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के माल मंडरो पंचायत के रहरबडिया खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया. डीएमसी क्लब माल मंडरो द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला रांची एक्सप्रेस और ब्लैक टाइगर वन प्लस के बीच हुआ, जिसमें रांची एक्सप्रेस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल से जीत दर्ज की. मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिससे दर्शक झूम उठे. पहले हाफ और दूसरे हाफ में कड़ी टक्कर के बाद रांची एक्सप्रेस ने एक गोल दागते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया. फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को 20 सूत्री अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर के हाथों 30 हजार रुपये का पुरस्कार और उपविजेता टीम को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दीपक मुर्मू ने 20 हजार रुपये का इनाम दिया. प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रही टीम को कांग्रेस जिला सचिव मिहिर कुमार महतो ने छह हजार रुपये और चतुर्थ स्थान पर रही टीम को युवा नेता गुड्डू प्रसाद महतो ने 6 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस दौरान आयोजकों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कीं और छोटे बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उत्साह को बढ़ावा दिया. अपने संबोधन में 20 सूत्री अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी अपनी पहचान बना रहे हैं. उन्हें और भी मेहनत करनी होगी. उन्होंने आगे कहा कि इस खेल मैदान को और बेहतर तरीके से सजाया जाएगा ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकें. कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष फूलकुमार किस्कू, सचिव सुनील सोरेन, मुन्ना मड़ैया, तालु मुर्मू, नसीब सोरेन, विजय किस्कू, चांद किस्कू, जीतराम हांसदा सहित निर्णायक बाबुधन किस्कू और हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >