नरैनी गांव में अज्ञात चोरों का हमला, दो घरों से गहने और नकदी चोरी

चोरों ने दीवार फांदकर घरों में घुसकर किया लाखों रुपये का सामान चोरी

हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, चोरों ने दीवार फांदकर घरों में घुसकर गेट के ताले तोड़े और अंदर प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने बक्से और गोदरेज तोड़कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया. नरैनी गांव निवासी नूरेशा खातून (पति जब्बार अंसारी) और मिनहाज आलम (पिता मंजूर आलम) के घरों से गहने, नकदी समेत कीमती सामान चोरी होने की जानकारी मिली है. पीड़ित बीबी लाडिया खातून (पति मिनहाज आलम) ने बताया कि उनके पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं. वे नया मकान बनवा रहे थे और दिन में सामान शिफ्ट किया जा रहा था, जबकि रात में परिवार पुराने घर में सोने चला जाता था. इसी बीच चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. गुरुवार सुबह करीब सात बजे जब परिवार पुराने घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर जाने पर बक्से और अलमारी क्षत-विक्षत पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था. वहीं, दूसरे घर की पीड़िता नूरेशा खातून हनवारा बाजार में दुकान लगाती हैं. बुधवार रात वे घर पर मौजूद नहीं थीं और घर में ताला बंद कर बाहर गयी थीं. इसी दौरान चोरों ने उनके घर में घुसकर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर हनवारा पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया. पीड़ित परिवारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >