गोड्डा नगर की सरकार का आज होगा राजतिलक, शपथ ग्रहण के साथ ही चुने जाएंगे नये उपाध्यक्ष

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षद संभालेंगे कार्यभार, उपाध्यक्ष का चुनाव भी आज

गोड्डा नगर परिषद के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक होने वाला है. हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन के साथ ही नगर परिषद की नई सरकार विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लेगी. आज के कार्यक्रम का सबसे रोमांचक हिस्सा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. सभी पार्षद पद और गोपनीयता की शपथ लेने के तुरंत बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होगी. ध्यान रहे कि उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं, बल्कि जीते हुए वार्ड पार्षदों के वोट के जरिए होता है. शहर में चर्चा है कि उपाध्यक्ष पद के लिए कई दिग्गजों ने अपनी दावेदारी पेश की है और पार्षदों के बीच गोलबंदी देर रात तक चलती रही. जिला प्रशासन ने नया समाहरणालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पुख्ता इंतजाम किये हैं. कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा. डीसी अंजली यादव नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाएंगी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके. नगर परिषद के नए बोर्ड से शहरवासियों को कई उम्मीदें हैं. जलजमाव, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं. आज शपथ लेने वाले जनप्रतिनिधियों के कंधों पर इन समस्याओं के समाधान की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >