मां का पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की जुटी भीड़

वैदिक मंत्र के साथ मां का डोला मंदिर में स्थापित किया

बोआरीजोर प्रखंड के श्रीपुर बाजार दुर्गा मंदिर, लौहंडिया बाजार दुर्गा मंदिर एवं लीलातरी 2 दुर्गा मंदिर में मां के सप्तम रूप कालरात्रि का विधि-विधान से पूजा अर्चना किया गया. इस अवसर पर बेलभरनी का आगमन किया गया. सैकड़ो श्रद्धालु ने स्थानीय तालाब से कलश में जल भरकर छर्रा देते हुए ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से मंदिर प्रांगण तक पहुंचा. इस दौरान पंडित पंकज चतुर्वेदी एवं विकास उपाध्याय के द्वारा वैदिक मंत्र के साथ मां का डोला मंदिर में स्थापित किया तथा मां का पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >