हरिदेवी रेफरल अस्पताल में 20 महिलाओं का सफल बंध्याकरण

चिकित्सा पदाधिकारी ने किया ऑपरेशन, अस्पताल में दी गयी आवश्यक सुविधाएं

ठाकुरगंगटी प्रखंड स्थित हरिदेवी रेफरल अस्पताल, ठाकुरगंगटी में सोमवार को 20 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी प्रक्रियाएं निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप संपन्न की गयीं. अस्पताल के प्रधान सहायक विनय कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार द्वारा सभी महिलाओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. अस्पताल पहुंचने पर सबसे पहले सभी महिलाओं का पंजीकरण कराया गया, इसके बाद आवश्यकता अनुसार आवश्यक चिकित्सीय जांच की गयी. ऑपरेशन के उपरांत सभी महिलाओं को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी गयीं तथा अस्पताल की ओर से ठहरने की समुचित व्यवस्था की गयीं. स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों की नियमित निगरानी भी की गयी. इस अवसर पर नर्स सुशीला कुमारी, प्रिया कुमारी, राजीव कुमार, शशि शेखर काशी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >