रजौन मानव सेवा आश्रम में जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा

मानव सेवा केंद्र रजौन में प्रथम से दसवीं तक के बच्चों को पढ़ाई

पथरगामा प्रखंड के रजौन स्थित मानव सेवा केंद्र आश्रम परिसर में जरूरतमंद और असहाय बच्चों को मानव सेवा केंद्र रजौन की ओर से नि:शुल्क पठन-पाठन कराया जा रहा है. यह केंद्र पिछले एक वर्ष से मिथिलेश मांझी द्वारा संचालित किया जा रहा है. मिथिलेश मांझी ने बताया कि केंद्र में वे बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं जो शुल्क देकर ट्यूशन पढ़ने में सक्षम नहीं हैं. बच्चों को स्कूल से आने के बाद विषयवार पठन-पाठन कराया जाता है, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें. केंद्र में प्रत्येक सप्ताह में छह दिन पठन-पाठन कराया जाता है, जबकि सातवें दिन बच्चों का टेस्ट लिया जाता है. टेस्ट में उत्कृष्ट अंक लाने वाले बच्चों को कलम, किताब और कॉपी देकर पुरस्कृत किया जाता है, ताकि उन्हें पढ़ाई में और प्रोत्साहन मिले. केंद्र में वर्तमान में कुल 55 जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है. इस कार्य में विक्की मंडल, मनोज मांझी, संतोष राउत समेत आश्रम के अन्य सदस्य सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >