ध्रुव भक्त की कथा से बच्चों और श्रद्धालुओं को मिली प्रेरणा

रूंजी गांव में श्रीमद् भागवत कथा चौथा दिन जारी

ठाकुरगंगटी प्रखंड के रूंजी गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान के अनन्य भक्त ध्रुव की कथा को विस्तारपूर्वक श्रवण कराया गया. कथा के दौरान श्री धाम वृंदावन से शिक्षा प्राप्त कथावाचक बाल व्यास चंदन शरण जी महाराज ने बताया कि पांच वर्ष की आयु में भक्त ध्रुव भगवान को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प लेकर वन की ओर चले गये और परमपिता परमात्मा की तपस्या करके भगवान को प्राप्त किया. कथावाचक ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता को कथा में अपने बच्चों को अवश्य साथ लाना चाहिए, ताकि बच्चों में भक्त ध्रुव और भक्त प्रहलाद जैसे आदर्शों के अनुरूप भक्ति और माता-पिता की सेवा करने की प्रेरणा जागृत हो. उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि कथा सुनते समय अपना मन श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ कथा में लगाएं. इस दौरान उनके भजनों को सुनकर लोग झूम उठे और भगवान की भक्ति में लीन हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >