मंत्री संजय प्रसाद यादव के पैतृक आवास पर चैती दुर्गा पूजा की धूम

दुर्गा सप्तशती पाठ, संध्या आरती और कलश शोभा यात्रा से सज रहा पर्व

गोड्डा विधायक एवं राज्य के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव के पैतृक आवास ढाकामोढ़ में बासंती दुर्गा पूजा के भव्य अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. विगत 15 वर्षों से श्री यादव अपने निजी मंदिर में चैती दुर्गा पूजा समारोह को बड़े नियम और निष्ठा के साथ आयोजित कर रहे हैं. इस बार भी नवरात्रि के दौरान वे पूजा में शामिल हैं. उनके साथ पत्नी कल्पना देवी भी नियमपूर्वक पूजा में भाग ले रही हैं.

सजावट और पंडाल की विशेषताएं

ढाका मोड़ से लेकर भेंड़ा मोड़ तक तक रंगीन लाइट और तोरण द्वार से आवास सजाया गया है. मंदिर के पास पंडाल बनाया गया है, जिसे बंगाल के तारापीठ मंदिर के मंडल के रूप में प्रस्तुत किया गया है. दिन में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है, जबकि शाम के समय संध्या आरती के साथ भागलपुर से आये प्रसिद्ध शहनाई वादक डबलू द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किये जा रहे हैं. डब्लू जी की टीम में सुनील दास (गायक), मनीकांत शर्मा (हारमोनियम) और विनोद दास (तबला) संगत दे रहे हैं. गोड्डा से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इनमें समाजसेवी संतोष कुमार सिंह भी ढाकामोढ़ पहुंचकर माता रानी की सेवा कर रहे हैं.

कलश शोभा यात्रा और आगामी कार्यक्रम

मंत्री श्री यादव ने बताया कि 19 मार्च को लगभग दस हजार कलश के साथ दस किलोमीटर की कलश शोभा यात्रा से कार्यक्रम का आरंभ हुआ था. इसके साथ ही प्रतिदिन रात में रामलीला एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है. 28 मार्च को कव्वाली और दिन के समय कुश्ती दंगल का कार्यक्रम होगा, जबकि रात में भोजपुरी प्रसिद्ध गायकों का जमघट आयोजित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >