पोड़ैयाहाट मुख्य बाजार के समीप चीर नदी के तट पर स्थित गुडमेश्वर धाम प्रांगण में मां दुर्गा की पूजा विगत 35 वर्षों से नियमित रूप से की जा रही है. इस वर्ष भी पूजा समिति द्वारा चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नव दिवसीय भागवत महा पुराण कथा सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. पूजा समिति के सक्रिय सदस्य दिलीप यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कथावाचिका किशोरी साक्षी उपस्थित रहेंगी. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचेगे और माँ दुर्गा की आराधना में सम्मिलित होंगे. समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा पोड़ैयाहाट छठ घाट से निकाली जाएगी. यह यात्रा पूरे बाजार एवं आसपास के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के सहयोग और योगदान से सम्पन्न की जाएगी. पूजा समिति में राम जानकी साह, चेतन भगत, भीम सेन, प्रीतम साह, हेमू साह, संजीव साह, राहुल भगत, चंद्रमोहन यादव, बंटी जायसवाल, बलराम साह सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
गुडमेश्वर धाम में 35 वर्षों से जारी है चैती दुर्गा पूजा की परंपरा
कथावाचिका किशोरी साक्षी होंगी शामिल
