विगत छह माह से मानदेय नहीं मिलने को लेकर पोड़ैयाहाट प्रखंड मनरेगा कर्मी आगामी 9 से 12 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल में रहेंगे. इस बाबत कर्मियों ने बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू को ज्ञापन सौंपा. कर्मियों ने बताया की मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी को स्थिति उत्पन्न हो गयी है और कर्ज के बोझ तले जीने को विवश है. होली, इर्द जैसा पर्व भी फीका रहा. इस दौरान बीपीओ अभिषेक कुमार, जेइ सौरव यादव, अभिषेक कुमार, रोजगार सेवक विवेक कुमार, सरोज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सुदीप कुमार आदि मौजूद थे.
मानदेय नहीं मिलने से नाराज मनरेगा कर्मी नौ मार्च से रहेंगे हड़ताल पर
मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति
